{"_id":"5ee470658ebc3e42c50a6f8d","slug":"now-class-12th-to-9th-candidates-will-share-online-lock-down-my-experience-my-thoughts167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नवीं से 12वी कक्षा के अभ्यर्थी ऑनलाइन साझा करेंगे \"लॉकडाउन : मेरा अनुभव, मेरे विचार\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नवीं से 12वी कक्षा के अभ्यर्थी ऑनलाइन साझा करेंगे "लॉकडाउन : मेरा अनुभव, मेरे विचार"
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। "लॉकडाउन: मेरा अनुभव, मेरे विचार" आनलाइन लेखन प्रतियोगिता अब 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित होगी। प्रतियोगिता के तहत जहां विद्यार्थियों को लाॅकडाउन के दौरान के घर और विद्यालय के अनुभवों को साझा करना होगा, वहीं आनलाइन पढ़ाई के अनुभव भी अधिकतम 300 शब्दों में समेटने होंगे। इससे पहले जूनियर कक्षाओं के बच्चों के बीच भी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन
आयोजक प्रकृतलोक पत्रिका के संपादक विमल सती ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के बीच स्वस्थ्य प्रतियोगिता की भावना विकसित होगी, वहीं छुट्टियों का सदुपयोग भी बच्चे कर सकेंगे। प्रतिभागी बच्चों को शीर्षक के आधार पर विचारों को पत्रिका के संपादकीय डेस्क पर मेल करना होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 25 जून 2020 है। लेखन की भाषा हिंदी निर्धारित की गई है। लेख के अंत में अपना नाम, स्कूल व शहर/ ग्राम का नाम, संपर्क, मोबाइल नंबर या मेल आईडी भी लिखनी जरूरी है। साथ ही एक फोटो भी मेल करनी होगी। बता दें कि इससे पूर्व पत्रिका द्वारा कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए आनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें राज्य भर से 352 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। दोनों प्रतियोगिता के पुरस्कार 25 जून के बाद दिए जाएंगे और चयनित रचनाओं को पत्रिका के अगले अंक में नाम व फोटो सहित प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन