फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now attempted theft in Almora Cooperative Bank branch

Almora News: अब अल्मोड़ा सहकारी बैंक शाखा में चोरी का प्रयास

Sat, 29 Apr 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now attempted theft in Almora Cooperative Bank branch
जिला सहकारी बैंक बिंता में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोडा)। क्षेत्र में चोरी के प्रयासों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मजखाली, रानीखेत के बाद अब चोरों ने यहां बिंता स्थित अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। चोर मुख्य चैनल के दो ताले और शटर के ताले काटकर बैंक के अंदर घुसे। इससे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए थे। पुलिस के अनुसार बैंक के भीतर वाले सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश नजर आ रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रानीखेत स्थित एचडीएफसी बैंक स्थित एटीएम में तोड़फोड़ का मामला अभी थमा भी नहीं था कि चोरों ने जिला सहकारी बैंक बिंता में चोरी का प्रयास किया। बैंक के ताले तोड़कर सीसीटीवी कैमरों के तारों को काट दिया गया। चोर लॉकर रूम तक पहुंचे लेकिन लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे और वहां से चलते बने। सुबह जब अधिकारी व कर्मचारी बैंक पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने मुख्य चैनल के दो ताले तथा शटर के दो ताले तोड़े हैं। घटना की सूचना पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। द्वाराहाट थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, शीघ्र ही चोरी के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैंक के अंदर एक सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश भी नजर आ रहा है। इससे पूर्व एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास में भी एक नकाबपोश व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि निरंतर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस को इन मामलों का जल्द खुलासा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल हुई चोरी की घटनाएं
फरवरी प्रथम सप्ताह में बग्वालीपोखर क्षेत्र स्थित धमोली के धर्मानाथेश्वर शिव मंदिर के मुख्य चैनल का ताला तोड़कर दो दानपात्रों की धनराशि उड़ा ली गई। नौ फरवरी की रात को चोरों ने मनकेश्वर शिव मंदिर पारकोट की तिजोरी उड़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed