{"_id":"478f39244404099707d6ccd2f39c284f","slug":"now-a-resident-of-maharashtra-telling-myself-sheila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुद को महाराष्ट्र निवासी बता रही शीला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुद को महाराष्ट्र निवासी बता रही शीला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ आपदा के बाद परिजनों को ढूंढते हुए सोमेश्वर के धौनीगाड़ पहुंची महिला अब अपने को महाराष्ट्र प्रदेश के धूड़ी पाड़ा मकान नंबर 14 जिला घूले का निवासी बता रही है। यह शब्द उसने हिंदी में कागज पर लिखकर बताए। उसने बृहस्पतिवार को खुद को गोपालपुर, जिला घुड़े, मध्य प्रदेश निवासी बताया था। शासन, प्रशासन ने महिला को घर भेजने के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
करीब आठ दिन पहले भटकते हुए 45 वर्षीय शीला सोमेश्वर से पांच किमी दूर धौनीगाड़ पहुंची। चार दिन तक सड़क के किनारे ही रही। इसके बाद ग्रामीण संतोेष कुमार जोेशी ने इसकी सूचना पुलिस को देकर उसे अपने घर एक कमरे में शरण दी। शीला ने शुक्रवार को एक कागज पर लिखकर घर का पता घूड़ी पाड़ा मकान नंबर 14 जिला घूले (महाराष्ट्र) बताया। इस महिला को संतोष के घर पर रहते हुए आज पांच दिन हो गए हैं। संतोष जोशी ने बताया कि पुलिस और एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल को पूर्व में सूचना दे दी गई है, लेकिन महिला को उसके घर भेजने के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन