फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Notbandi greatest economic robbery: Rahul

नोटबंदी सबसे बड़ी आर्थिक डकैती : राहुल

Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Notbandi greatest economic robbery: Rahul
अल्मोड़ा में राहुल गांधी और सीएम का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां हुई चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। करीब आधे घंटे के भाषण में राहुल ने नोटबंदी को आर्थिक डकैती करार दिया और कहा कि गरीबों से पैसा खींचकर अमीरों को सींचना ही नोटबंदी की सच्चाई है। 

विज्ञापन


सिमकनी के मैदान में हुई जनाशीष रैली में बशीर बद्र के शेर ‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते, बस्तियां जलाने में’ से शुरुआत करते हुए राहुल ने कहा कि ढाई साल में नरेंद्र मोदी ने सिर्फ एक काम किया है। 50 परिवारों का 1.46 लाख करोड़ रुपए माफ किए। एनडीए की नीतियों ने हिंदुस्तान को दो भागों में बांट दिया है- एक प्रतिशत सुपर रिच और 99 प्रतिशत अन्य लोग। एक प्रतिशत सुपर रिच के पास देश का साठ प्रतिशत धन है। 
विज्ञापन


कालेधन का मुद्दा उठाते हुए राहुल ने कहा कि सारा कैश कालाधन नहीं है। छह प्रतिशत कालाधन ही कैश में है। देश में 99 प्रतिशत लोगों के पास कालाधन नहीं है। एक प्रतिशत सुपर रिच के पास कालाधन है। नोटबंदी की सच्चाई ही यह है कि 99 प्रतिशत गरीबों का पैसा खींचो, अमीरों को सींचो। राहुल ने कहा कि 2014 में मोदी ने कालाधन वापस लाकर हर अकाउंट में 15 लाख रुपए डालने का वादा किया था। लोगों ने जब पूछना शुरू किया कि 15 लाख रुपए कहां गए तो नोटबंदी का नया ड्रामा खड़ा कर दिया। पहले कहा कि नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। यह सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, उत्तराखंड के लोगों, गरीब लोगों और महिलाओं पर फायर बॉम्बिंग है। इसने उत्तराखंड की मनीआर्डर, इकोनॉमी, पर्यटन सबको तबाह कर दिया। एनडीए ने पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। पिछले साठ सालों में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं आई, जितनी कि नोटबंदी के दौरान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि सुपर रिच 50 परिवारों ने इन्हें कुर्सी पर बैठाया है। वह चाहते हैं कि बाकी लोगों का बैंकों में जमा पैसा फंस जाए और 50 परिवारों का आठ लाख करोड़ रुपए माफ हो जाए। राहुल के मुताबिक मोदी कह रहे हैं कि नोटबंदी का पता किसी को नहीं था। मोदी बताएं कि बंगाल, उड़ीसा और बिहार बीजेपी यूनिट के पास जमीन कहां से आई। जनार्दन रेड्डी ने नोटबंदी के बाद 500 करोड़ में शादी कैसे कराई। 

राहुल ने एनडीए के ‘कैशलैस इंडिया’ के नारे को भी निशाने पर लिया और कहा कि इसके तहत पांच प्रतिशत कमीशन 50 परिवारों की जेब में जाएगा। राहुल ने कहा कि मैं सवाल पूछता हूं तो मेरा मजाक उड़ाते हैं। ये सवाल मेरे नहीं है। ये जनता, युवाओं के सवाल हैं। मेरा मजाक उड़ाइए, पर इनका जवाब दीजिए। राहुल गांधी अपराह्न 2.20 पर चुनावी सभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ पहुंचे। ठीक 3.56 पर भाषण खत्म कर राहुल पंतनगर के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed