फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Not for the development of the plant building, kasaradevi-Way

विकास भवन, कसारदेवी के लिए नहीं बने रोप-वे

Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सरकार ने अल्मोड़ा कलक्ट्रेट से विकास भवन और कसारदेवी तक रोप-वे बनाने की घोषणा की थी लेकिन इस योजना को आज तक अमल में नहीं लाया जा सका है। यदि रोप-वे बन जाएं तो यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे,वहीं विकास भवन जाने वाले कर्मचारियों को भी सुविधा होगी।

जिले में पर्यटन की दृष्टि से कई रमणीय स्थल हैं लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से इन स्थलों तक पर्यटक नहीं पहुंच पाते हैं। पूर्व में सरकार ने अल्मोड़ा कलक्ट्रेट से पांडेखोला विकास भवन और कसारदेवी तक रोप-वे बनाने की घोषणा की थी जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इससे जहां शहर में आने वाले पर्यटक जिले के रमणीय स्थलों का भ्रमण कर आनंद लेते वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ते।
विज्ञापन


नगर से पांडे खोला विकास भवन की दूरी पांच किमी है। यदि यह रोपवे बन जाता तो पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को विकास भवन जाने में सुविधा होती। रोप-वे से मात्र आधा किमी की दूरी तय करनी पड़ती। पिछले साल पर्यटन विभाग ने रोप-वे के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था, पर लंबे समय बाद भी सरकार ने इन रोप-वे के निर्माण को मंजूरी नहीं दी है। जिससे इनका निर्माण काम प्रारंभ नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed