जीआईसी मंडलकोट में एक भी प्रवक्ता नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती जीआईसी मंडलकोट में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है, इन्हें पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता शिक्षक नहीं है। शासन, प्रशासन को पत्र भेजने के बावजूद सुध नहीं ली गई, इससे आक्रोशित शिक्षक अभिभावक संघ और ग्रामीणों ने 15 दिनों में शिक्षक भेजने की मांग की। अन्यथा कालेज में तालाबंदी कर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
पीटीए अध्यक्ष और प्रधान जीवन सिंह का कहना है कि कालेज की 11वीं, 12वीं कक्षा में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन इन्हें पढ़ाने के लिए कोई भी प्रवक्ता शिक्षक नहीं है, जिस कारण इन बच्चों का भविष्य रामभरोसे है। शिक्षक अभिभावक संघ पिछले साल से लगातार बीईओ, सीईओ, मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन भेज चुका है, लेकिन शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। शिक्षक न होने के कारण इन विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावक भी परेशान हैं।
शिक्षक अभिभावक संघ की पहल पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से सक्षम अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री को पुन: ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि यदि 15 दिनों के अंदर शिक्षक नहीं पहुंचे तो कालेज में तालाबंदी होगी। आमरण अनशन भी होगा। ज्ञापन देने वालों पूर्व पीटीए अध्यक्ष राम सिंह, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, हेमा नेगी, बीना देवी, रमेश चंद्र आर्य, रणजीत सिंह, प्रेमा पांडे, भूपाल सिंह, इंद्र सिंह आदि अभिभावक शामिल हैं।