फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Water Supply in Sult

Almora News: पंपिंग योजना की बिजली गुल, सल्ट के 100 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 25 Mar 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
No Water Supply in Sult
शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग पेयजल योजना।
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड की सबसे बड़ी शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग पेयजल योजना की बिजली एक सप्ताह से गुल है। योजना से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है जिससे क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण क्षेत्र की 15,000 से अधिक की आबादी प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर है जिससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, छतरखोला, भ्याड़ी, पीपल टनोला, मुनड़ा, बांगीधार, जगपुर, पोखरी, औलेत, तड़ी टुकनोली, मनेत, कटरिया, नहनौला, करगेत, तालीगांव, थला, मधोली, टुकरा, रिक्वांसी, द्योन, धिने, कुन्हील, ढहला सहित आसपास के गांवों के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। नल सूखे हैं। ग्रामीण एक से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। यही पानी परिजनों और मवेशियों को पिलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान में शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं हो रहे।
विज्ञापन




परीक्षा के बावजूद बच्चों को भी ढोना पड़ रहा पानी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण बोर्ड परीक्षार्थियों को भी परीक्षा से पहले परिजनों के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। वे पढ़ाई छोड़कर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। इसके बाद ही वह परीक्षा केंद्रों में जा रहे हैं। महिलाएं भी घर का कामकाज छोड़ प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। उनका पूरा दिन पानी ढोने में बीत रहा है।
विज्ञापन


बोले लोग
एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है लेकिन व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं हो रहे। हमें दिनभर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। -भगत रावत, भ्याड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नल से हर घर जल पहुंचाने के दावे के बावजूद हमारे गांवों में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। व्यवस्था में जल्द सुधार होना चाहिए। - संतोष कुमार, मौलेखाल।


एक सप्ताह से नल सूखे हैं। हम दूर से पानी ढो रहे हैं। जल संस्थान कार्यालय में बताने के बावजूद पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। - गीता देवी, रगड़गाड़।

आसपास के ग्रामीणों को एक सप्ताह से पानी ढोना पड़ रहा है। इसके बावजूद नल से हर घर तक जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं। - घनानंद शर्मा, पीपल टनोला।

पंपिंग योजना की लाइन में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप है जिससे दिक्कत हुई है। व्यवस्था में जल्द सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। - परवेज जहां, जेई, जल निगम, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed