फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Skin Doctor in Ranikhet Hospital

Almora News: चर्म रोग, मनोरोग विशेषज्ञ की सलाह के लिए रानीखेत वालों के लिए मुख्यालय जाना मजबूरी

Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
No Skin Doctor in Ranikhet Hospital
रानीखेत उप जिला चिकित्सालय। संवाद - फोटो : Samvad
रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पांच पद खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से मरीजों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। चर्म रोग और मनोरोग विशेषज्ञ के पद पर एक भी डॉक्टर की तैनाती न होने से क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय जाना मजबूरी है। यहां सर्जन, बाल रोग, मनोरोग, चर्म रोग सहित अन्य विशेषज्ञों के पांच पद रिक्त हैं।

रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में द्वाराहाट, ताड़ीखेत, मजखाली समेत जिले के अन्य हिस्सों के साथ ही गढ़वाल के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ के दो-दो पद स्वीकृत हैं लेकिन सिर्फ एक-एक विशेषज्ञ ही तैनात हैं। विशेषज्ञों के अवकाश पर जाने से यहां ऑपरेशन रोकने पड़ते हैं तो बच्चों का उपचार बंद हो जाता है। इन हालात में मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

पद स्वीकृत रिक्त

सर्जन 02 01
बाल रोग विशेषज्ञ 02 01

मनोरोग विशेषज्ञ 01 01
चर्म रोग विशेषज्ञ 01 01

फोरेंसिक विशेषज्ञ 01 01
कोट- विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गयी है। तैनाती शासन स्तर से ही संभव है। उम्मीद है कि जल्द विशेषज्ञों की तैनाती होगी। -डॉ. संदीप दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed