फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Parking in Someshwar

सोमेश्वर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं, सड़कों में बेतरतीब खड़े रहते हैं वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
No Parking in Someshwar
पार्किंग का अभाव:- अल्मोड़ा के सोमेश्वर कस्बे में सड़क किनारे खड़े वाहन। - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भीड़ वाले सोमेश्वर कस्बे में वाहनों की पार्किंग के लिए कहीं व्यवस्था नहीं है। जिससे लोग अपने चौपहिया, दोपहिया वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर देते हैं। खास तौर पर सहालग सीजन में सोमेश्वर तहसील की सड़कों में जाम लगना आम बात हो गई है। जाम के दौरान राहगीरों को सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। कई बार मरीज को लेकर जा रहे वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

सोमेश्वर कस्बे में सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की काफी भीड़ रहती है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी, रानीखेत, द्वाराहाट, कोसानी, गरुड़, देवाल, थराली, चौखुटिया, मासी, रामनगर, ग्वालदम, पौड़ी, चमोली गढ़वाल आदि इलाकों को प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। वहीं कौसानी, अल्मोड़ा, कोसी सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए जीप-टैक्सियां भी चलती हैं। कस्बे में वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे वाहन चालकों को जहां जगह मिलती है, वहीं दोपहिया, चौपहिया वाहनों की पार्किंग कर देते हैं। कई बार तो कुछ चालक सड़क किनारे नालियों पर भी वाहनों को खड़े कर देते हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या से बार-बार जाम भी लग रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मालवाहक ट्रकों से सब्जी, रेत, ईंट, लोहा समेत किराने का सामान भी आता है। कई बार ट्रक चालक सब्जी और अन्य सामान सड़क किनारे उतार देते हैं। इससे भी जाम लगता है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन अथवा जिला पंचायत को सोमेश्वर में पार्किंग स्थल विकसित करने की योजना मंजूर करनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमेश्वर में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दिनभर कई बार जाम लग रहा है। सोमेश्वर में जल्द पार्किंग बनायी जानी चाहिए ताकि जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश बोरा, व्यवसायी सोमेश्वर
सोमेश्वर में पार्किंग बनाने के लिए शासन-प्रशासन उदासीन है। पार्किंग निर्माण के लिए कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए लेकिन पार्किंग नहीं बन सकी है। शादियों के सीजन में सड़कों में जाम लग जाता है। इससे सबको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विनोद भारती, सोमेश्वर
सोमेश्वर बाजार में काफी भीड़ रहती है। जहां-तहां वाहन खड़े रहने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानियों से जूझना पड़ता है। शादी के सीजन में तो हालात और भी खराब हो गए हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द पार्किंग बनायी जानी चाहिए।
- गणेश बोरा, मल्लाखोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed