फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Ortho Doctor in Almora

Almora News: जिला अस्पताल अल्मोड़ा में एक भी हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं

Fri, 02 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
No Ortho Doctor in Almora
अल्मोड़ा का जिला अस्पताल भवन। संवाद
अल्मोड़ा। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे तो खूब हो रहे हैं लेकिन अस्पतालों में उपचार के लिए स्थायी डॉक्टर नहीं हैं। अल्मोड़ा का जिला अस्पताल इसका प्रमाण है। हैरानी की बात यह है कि यहां हड्डी के उपचार के लिए एक भी डॉक्टर नहीं है। हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पदों के सापेक्ष एक पर भी स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है। बेस अस्पताल से डॉक्टर को यहां संबद्ध कर मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पद स्वीकृत हैं। एक पद कई साल से खाली है और दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ ने उच्च शिक्षा के लिए 15 दिन पूर्व सेवा छोड़ दी। ऐसे में यहां सृजित पदों के सापेक्ष कोई हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। इससे मरीजों के साथ ही अस्पताल प्रबंधन की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल से यहां एक हड्डी रोग विशेषज्ञ को संबद्ध किया गया है। तभी मरीजों को उपचार मिल पा रहा है। लोगों ने यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेशन के साथ उपचार करना हुआ मुश्किल
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में हड्डी रोग से जूझते हुए हर रोज 50 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। यहां हर रोज दो से अधिक हड्डी संबंधी ऑपरेशन भी होते हैं। ऐसे में एकमात्र डॉक्टर के ऑपरेशन में जाने से अन्य मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे भी लोगों को परेशानी हो रही है।



कुछ दिन पहले ही यहां तैनात एक हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवा छोड़कर चले गए हैं। बेस अस्पताल से एक डॉक्टर संबद्ध हैं जो मरीजों का उपचार कर रहे हैं। खाली पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से ही संभव है। - डॉ. पीके सिन्हा, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed