{"_id":"5f493f338ebc3e3d0f45a35c","slug":"no-opd-in-mahila-hospital-almora-almora-news-hld394949929","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में शनिवार को बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में शनिवार को बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब अस्पताल की ओपीडी शनिवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को एक बजे तक अस्पताल में ओपीडी चली। महिला अस्पताल में बीते दिन अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के रैपिड टेस्ट किए गए। जिसमें तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में एक बजे ओपीडी बंद कर दी गई थी। अब शनिवार को भी ओपीडी पूरे दिन बंद रखी गई है। शनिवार और रविवार को अस्पताल में सैनिटाइजेशन का किया जाएगा।
जिला अस्पताल में शुरू हुए रैपिड टेस्ट, सात कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
अल्मोड़ा। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आखिरकार अब जिला अस्पताल में भी रैपिड टेस्ट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को अस्पताल में पहली बार रैपिड टेस्ट हुए। पहले दिन अस्पताल के कर्मचारियों की जांच की गई।सभी सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
बागेश्वर में फिर मिले कोरोना संक्रमण के 13 मामले
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी महकमों के अधिकारी, कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से शुक्रवार को तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। जिले में कुल 243 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 182 लोग ठीक हो गए हैं। एक की मृत्यु हुई है। 60 लोगों का कोरोना अस्पताल में इलाज चल रहा है।