{"_id":"60b5280d8ebc3e281d50ae29","slug":"no-more-passengers-in-almora-almora-news-hld4261611155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री न मिलने से रोडवेज की बागेश्वर रूट की बस हल्द्वानी भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री न मिलने से रोडवेज की बागेश्वर रूट की बस हल्द्वानी भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोनाकाल में रोडवेज की बसों को 50 फीसदी यात्री नहीं मिल रहे हैं। सोमवार को भी रोडवेज डिपो की बागेश्वर जाने वाले यात्री नहीं मिले।
बाद में इसी बस को हल्द्वानी रूट पर भेजा गया। रोडवेज की 19 सेवाओं में सिर्फ दो बसें ही चलीं जबकि 17 सेवाओं का संचालन ठप रहा। इधर बेमियादी हड़ताल के चलते केमू की 350 बसों का संचालन ठप रहा।
सुबह सात बजे बागेश्वर जाने वाली रोडवेज की बस सोमवार को अल्मोड़ा के माल रोड स्थित रोडवेड स्टेशन में खड़ी थी। चालक, परिचालक यात्रियों को ढूंढ रहे थे।
बागेश्वर-बागेश्वर की आवाज लगाने के बावजूद भी एक भी यात्री नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद भी बागेश्वर जाने वाले यात्री न मिलने पर इसी बस को 11 बजे अल्मोड़ा-हल्द्वानी रूट पर भेजा गया।
सोमवार को रोडवेज की सिर्फ दो बसों का ही संचालन हुआ, जबकि यात्री न मिलने के कारण रोडवेज की लखनऊ, मासी, लमगड़ा-दिल्ली, दिल्ली, चंडीगढ़, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, हरिद्वार, सायंकालीन दिल्ली, देहरादून समेत 17 सेवाओं का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन
इधर बेमियादी हड़ताल के चलते कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) के 350 बसों का संचालन सोमवार को भी ठप रहा। पहाड़ की जीवनरेखा कही जाने वाली केमू बसों का संचालन न होने से लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।