फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No More Buses in Almora

गंतव्य को बसें न मिलने से यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
No More Buses in Almora
अल्मोड़ा के केमू स्टेशन में वाहन के इंतजार में खड़े लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगी बसों के अभी न लौटने से मंगलवार को भी रूटों पर वाहनों की कमी रही। रोडवेज की 15 सेवा तो केमू की दो दर्जन से अधिक सेवाएं नहीं चलीं। सार्वजनिक यातायात व्यवस्था चरमराने से यात्रियों को दिक्कत हुई। गंतव्य को जान के लिए यात्रियों को स्टेशनों में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए केमू, रोडवेज की कई बसों का अधिग्रहण किया है। चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगी बसें कार्मिकों को वापस ला रहीं हैं। इस कारण मंगलवार को भी रूटों पर बसों की किल्लत रही। रोडवेज डिपो के पास कुल 42 बसें हैं। इनमें से 31 बसों का अधिग्रहण विधानसभा चुनाव के लिए हुआ था। इससे रोडवेज की संचालन व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है। मंगलवार को रोडवेज की अटपेसिया, टनकपुर, दिल्ली प्रात:, हरिद्वार, मासी, लमगड़ा, बेतालघाट-दिल्ली, लखनऊ, धरमघर-दिल्ली समेत कुल 15 सेवाओं का संचालन ठप रहा। रोडवेज की गुरुग्राम, चंडीगढ़, बागेश्वर, शाम की दिल्ली, देहरादून पांच सेवाओं का ही संचालन हुआ। गुरुग्राम, चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून सेवाओं में ग्राहक ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। बसें न मिलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को स्टेशनों में बसों का इंतजार करना पड़ा। खासकर जिला मुख्यालय से अपने गांव आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग टैक्सियों में महंगा किराया चुकाकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed