फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No More Bus in Almora

रोडवेज, केमू की बसें चुनाव डयूटी में, यात्री पैदल, अगले दो दिनों तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
No More Bus in Almora
अल्मोड़ा केमू बस स्टेशन पर पड़ा सन्नाटा - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए रोडवेज और केमू बसों का भारी संख्या में अधिग्रहण होने से रविवार को कई रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। इस कारण हल्द्वानी, दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, हल्द्वानी समेत अन्य स्थानों को जाने वाले यात्री परेशान रहे। रोडवेज, केमू स्टेशन में घंटों इंतजार करने के बाद भी बसें न आने से कई यात्री वहां से बैरंग लौट गए। कई यात्री टैक्सियों में महंगा किराया देकर रवाना हुए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए केमू, रोडवेज की कई बसों का अधिग्रहण किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो के पास कुल 42 बसें है। वर्तमान में 31 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। इससे रोडवेज की संचालन व्यवस्था लड़खड़ा गई है। केमू स्टेशन अल्मोड़ा से 40 बसों का संचालन रोजाना होता था। सभी बसों का चुनाव के लिए अधिग्रहण होने से रविवार को केमू की सभी सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

रोडवेज की भी कई बसों का संचालन नहीं हुआ। बसें नहीं चलने से यात्री दिनभर परेशान रहे। रोडवेज, केमू स्टेशन में यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। केमू स्टेशन में टैक्सियां खड़ी थीं। टैक्सी चालकों ने भी बसें न चलने के जमकर फायदा उठाया। इधर, कई टैक्सियों का भी चुनाव के लिए अधिग्रहण किया है। इससे कुछ रूटों में टैक्सी का संचालन भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है अगले दो दिनों तक रूटों में बसों की किल्लत बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-01
अल्मोड़ा के सिलानी गांव निवासी जोधा सिंह दिल्ली जा रहे थे। रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करते हुए उन्हें डेढ़ घंटा हो गया लेकिन बस नहीं आई। जिससे वह काफी परेशान दिखे। उन्होंने बताया पूछताछ कक्ष में पता करने पर बताया गया है कि गुरुग्राम की बस जा सकती है लेकिन पता नहीं चल पा रहा कि बस जाएगी।
केस नंबर-02
जगदीश चंद्र कांडपाल रोडवेज स्टेशन में कठपुड़िया जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। बस न आने से वह परेशान दिखाई दिए। जगदीश ने बताया कि गंतव्य को जान के लिए केमू, टैक्सी स्टैंड में भी वाहनों की तलाश की लेकिन वहां भी कोई वाहन नहीं मिला। जिससे काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। दिन भर भटकते रहे।
केस नंबर-03
प्रेरणा परिहार ने बताया कि वह बागेश्वर से किसी तरह अल्मोड़ा पहुंच गई। अब अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। रोडवेज स्टेशन में इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है लेकिन अब तक एक भी बस नहीं आई है। उनके साथ छोटा बच्चा भी था। जिससे मां बेटा दोनों को भारी दिक्कतें हुई।
केस नंबर-04
बुजुर्ग भगवती बोरा भी अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि रोडवेज स्टेशन में इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है लेकिन बस नहीं आ रही है। बस के इंतजार में कभी इधर तो कभी उधर चक्कर काटने पड़े हैं। रोडवेज से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है कि बस आएगी या नहीं।
चार सेवाओं का संचालन सुचारु
अल्मोड़ा डिपो से प्रतिदिन चार रूटों पर बसों संचालन सुचारु है। इन चारों रूटों पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर करवाई जा सकती है। इनमें अल्मोड़ा-देहरादून, अल्मोड़ा-चंडीगढ़, अल्मोड़ा-गुरुग्राम और अल्मोड़ा दिल्ली सेवा शामिल है।
क्या कहते हैं अधिकारी
हमारे पास कुल 42 बसें है। जिसमें से 31 बसें विधान सभा चुनाव के लिए अधिग्रहीत की गई है। हालांकि चार रूटों पर ऑनलाइन बुकिंग सुचारु है और इस पर यात्रा की जा सकती है।

विजय तिवारी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा
अल्मोड़ा से कुल 40 बसों का संचालन होता है। सभी बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। जिससे रविवार को हमारी कोई भी सेवा नहीं चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। एक दो दिनों तक यहीं स्थिति बनी रहेगी।
पूरन सिंह भाकुनी, स्टेशन प्रभारी केमू अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed