{"_id":"6282962d73988c2a193d5985","slug":"no-major-operations-in-district-hospitals-due-to-lack-of-machine-almora-news-hld4628409135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनेस्थेटिक मशीन न होने से नहीं हो रहे जटिल आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनेस्थेटिक मशीन न होने से नहीं हो रहे जटिल आपरेशन
विज्ञापन
एनेस्थेटिक मशीन
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक मशीन न होने के कारण मरीजों के जटिल आपरेशन करने में दिक्कतें आ रही हैं। मशीन के अभाव में जिला अस्पताल से प्रतिमाह पांच से सात मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिला अस्पताल में नगर समेत जिले के ग्रामीण इलाकों से भी काफी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक मशीन तक नहीं है। मशीन न होने की वजह से हार्ट सर्जरी, आंखों की सर्जरी, कानों की सर्जरी आदि जटिल आपरेशन नहीं हो रहे हैं। जटिल आपरेशन वाले मशीनों को अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिमाह पांच से सात मरीज जटिल आपरेशन कराने पहुंचते हैं लेकिन मशीन नहीं होने की वजह से मरीजों के जटिल आपरेशन नहीं हो पाते हैं। मरीजों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जाता है। कई मरीज दूरदराज से आते हैं और उन्हें इलाज न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता है। एनेस्थेटिक मशीन मरीज को मिश्रित गैसों की सटीक आपूर्ति करती है। यह जरूरत पड़ने पर मरीज को आवश्यकतानुसार गैस भी प्रदान करती है।
जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक मशीन नहीं है। इससे जटिल आपरेशन करने में दिक्कतें आ रही है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए मशीन न होने की सूचना शासन को दी गई है।
विज्ञापन
डॉ. कुसुमलता, सीएमएस जिला अस्पताल