{"_id":"64aeeb4fbab253619301859b","slug":"no-hostel-in-pataldevi-hawalbag-almora-news-c-232-1-alm1001-494-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छात्रावास के लिए मिले दो करोड़ रुपये सरकारी खाते में डंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छात्रावास के लिए मिले दो करोड़ रुपये सरकारी खाते में डंप
Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वे प्रशिक्षण संस्थान पातालदेवी में बजट मिलने के बाद भी महिला छात्रावास का निर्माण नहीं हो सका है। छह माह पूर्व दो करोड़ रुपये मिलने के बाद भी यहां आने वालीं महिला अधिकारी किराये पर रहकर प्रशिक्षण लेने के लिए मजबूर हैं।
इस संस्थान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईएएस, पीसीएस, पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार आदि संवर्ग के अधिकारी प्रशिक्षण लेने आते हैं जिनमें महिला अधिकारी भी शामिल रहतीं हैं। महिला अधिकारियों के यहां ठहरने के लिए दो करोड़ उनतालीस लाख रुपये से 24 कमरे बनने हैं जिनके लिए छह माह पूर्व बजट जारी हो गया था। इसके बावजूद हॉस्टल की एक भी ईंट नहीं लग सकी है और भारी-भरकम राशि सरकारी खाते में डंप है। ऐसे में महिला अधिकारियों को किराये पर रहकर प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है और उन्हें कई तरह की दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
पुरुष अधिकारियों के लिए है छात्रावास की सुविधा
अल्मोड़ा। प्रशिक्षण संस्थान में पुरुष अधिकारियों के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है। यहां 48 अधिकारी छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं लेकिन महिला अधिकारियों के लिए छात्रावास न बनने से वे होटल या अन्य स्थानों पर रहकर प्रशिक्षण लेने यहां पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
तीन माह से एक साल तक का होता है प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में कानूनगो को तीन महीने, नायब तहसीलदार को साढ़े चार महीने, पटवारी को एक साल का प्रशिक्षण दिया जाता है। आईएएस, पीसीएस अधिकारियों को भी शासन की ओर से तय अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बावजूद प्रशिक्षण के लिए लंबी अवधि तक ठहरने की महिला अधिकारियों के लिए व्यवस्था नहीं है।
महिला छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्वीकृत राशि प्रशासन स्तर से कार्यदायी संस्था को मिल गई है। छात्रावास न बनने से प्रशिक्षण लेने आने वाली महिला अधिकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। - श्रीश कुमार, निदेशक, भूलेख एवं सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा।