फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No entry zone enters the truck, framed rumors, telephones pole

नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने मचाई अफरा तफरी, टेलीफोन के पोल गिराए

Fri, 11 Jan 2019 11:36 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Fri, 11 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
No entry zone enters the truck, framed rumors, telephones pole
शुक्रवार की देर शाम ट्रक ने इस तरह मचाई अफरा तफरी। - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार की देर शाम नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक ने खासा बवाल  मचाया। ट्रक ने नगर में लगे बिजली और टेलीफोन के तार तोड़ डाले। ट्रक के घुसते ही तार ट्रक पर उलझ गए, जिसके चलते टेलीफोन का पोल मुख्य बाजार में गिर गया, तार टूटने से जहां बिजली गुल हो गई, वहीं एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


देर शाम करीब साढ़े छह बजे हल्द्वानी की तरफ से भारी भरकम ट्रक रानीखेत नगर की नो एंट्री जोन में घुस आया। यहां शाम के वक्त बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री है। यह ट्रक चौखुटिया की ओर जा रहा था। ट्रक संख्या यूपी 14 जीटी 5772 में भारी भरकम टैंकर भी लदा हुआ था। ट्रक के घुसते ही बिजली और टेलीफोन के तार उसकी चपेट में आ गए। मुख्य बाजार में टेलीफोन का पोल भी भरभराकर गिर गया, देर शाम बाजार में चहल पहल भी रहती है। सौभाग्य से पोल किसी पर नहीं टकराया नहीं, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि बड़े ट्रक में पेट्रोल पंप का टैंकर लदा हुआ था। घटना के चलते नगर में लगभग एक घंटे तक जाम लग गया, वहां लोगों में अफरा तफरी मच गई। बाद में स्थानीय नागरिकों की मदद से वहां बमुश्किल मामला शांत कराया गया। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आधा घंटे तक व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने ट्रक का चालान काटा। देर रात तक सड़क पर लोगों की भीड़ भाड़ जमा रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed