फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Corona To gurilla in Almora

जनता कर्फ्यू का उल्लंघन कर गुरिल्लों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
No Corona To gurilla in Almora
रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान अल्मोड़ा कलक्ट्रेट प्रांगण में धरने पर बैठे गुरिल्ले। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नौकरी, पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर गुरिल्लों ने जनता कर्फ्यू का उल्लंघन कर रविवार को कलक्ट्रेट प्रांगण में 3798वें दिन भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान के बावजूद भी धरना जारी रखने का प्रमुख कारण यह है कि लंबे समय से चल रहे धरने की निरंतरता को संगठन तोड़ना नहीं चाहता। संगठन किसी भी परिस्थिति में आंदोलन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरिल्ले पिछले 14 साल से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार मांग नहीं मान रही है। गुरिल्ले शांतिपूर्ण तरीके से कर्फ्यू के आह्वान का उल्लंघन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार कोरोना के प्रति तुरंत संवेदनशील होकर कार्रवाई कर रही है उसी प्रकार सीमा सुरक्षा से जुड़ी गुरिल्लों की मांगों के प्रति भी सरकार को संवेदनशील होने की जरूरत है। सरकार की उपेक्षा के चलते गुरिल्लों को जनता कर्फ्यू के दौरान भी धरना देने को बाध्य होना पड़ा। धरने में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, जगदीश सिंह सुयाल, उदय महरा, आनंदी महरा, धनी आर्या आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed