फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nine rural roads in Almora district blocked due to landslides; connection to headquarters severed.

Almora News: पहाड़ी दरकने से अल्मोड़ा जिले की नौ ग्रामीण सड़कें बंद, मुख्यालय से टूटा संपर्क

Mon, 07 Sep 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nine rural roads in Almora district blocked due to landslides; connection to headquarters severed.
अल्मोड़ा। जिले में पिछले एक सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रुक-रुककर हो रही तेज बारिश के बीच जगह-जगह पहाड़ियां दरकने और मलबा गिरने से जिले की नौ ग्रामीण सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इससे दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी कमजोर होने से पहाड़ियों से बोल्डर और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार भूस्खलन और मलबा आने से नौ ग्रामीण सड़कें बंद हैं। सड़कों के बंद होने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ग्रामीण सड़कें बंद
ज्वारनेड़ी-बसगांव, चायखान-थुवासिमल, डोटियाल गांव-रामनगर, दुर्गानगर-भनोली, बौर तल्ला-बौर मल्ला, पातलीबगड़-थपनिया, योग्यान-बासीम, भनोली-जैंती, जैंती-नया संग्रौली।
जिले में हुई बारिश (मिमी में)
क्षेत्र
बारिश
अल्मोड़ा
56.8
रानीखेत
53.0
चौखुटिया
29.0
द्वाराहाट
35.0
सोमेश्वर
96.0
मासी
13.5
भिकियासैंण
5.5
ताकुला
25.5
भैंसियाछाना
40.0
शीतलाखेत
54.0
जैंती 63.5
जागेश्वर
58.5
सल्ट
15.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed