फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nine-hour power outage in Almora; thousands of residents inconvenienced.

Almora News: अल्मोड़ा में नौ घंटे बिजली गुल, हजारों की आबादी परेशान

Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nine-hour power outage in Almora; thousands of residents inconvenienced.
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व पर लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े इसके लिए यूपीसीएल ने कैंट फिटर से जुड़े 33 केवी बिजली की लाइनों में मरम्मत कार्य किया। इससे नगर के कई क्षेत्रों में लोगों को नौ घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ा। इससे 20 हजार से अधिक की आबादी को छुट्टी के दिन बगैर बिजली के रहना पड़ा। घंटों बिजली गुल रहने से कारोबारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को यूपीसीएल ने हाईटेंशन लाइनों में मेंटेनेंस कार्य किया। यूपीसीएल ने लाइनों को दुरुस्त करने के लिए शट्डाउन लिया था। इससे नगर के ब्राइट इन कॉर्नर, कैंट, मॉल रोड, थपलिया, जोशीखोला, लाला बाजार, हुक्का क्लब आदि क्षेत्रों में नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के बिजली संचालित उपकरण महज शोपीस बन कर रह गए।
विज्ञापन

वहीं लंबे तक बिजली गुल रहने से लोगों के मोबाइल चार्ज बंद पड़ गए। लोग घंटों बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली गुुल रहने से होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट कारोबारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ा। देर शाम छह बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- कैंट फिटर से जुड़े 33 केवी बिजली की लाइनों में मेंटेनेंस कार्य करने के लिए शट्डाउन लिया गया। दीपावली पर्व पर लोगों को बिजली कटौती से न जूझना पड़े इसके लिए पहले पूरी तैयारी की जा रही है। शाम छह बजे सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed