{"_id":"6067607d8ebc3e769f094256","slug":"new-musiam-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4203134185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य चिकित्सालय में आज होगा नए म्यूजियम का उद्घाटन 17-34-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य चिकित्सालय में आज होगा नए म्यूजियम का उद्घाटन 17-34-11
विज्ञापन
ले. जनरल एके बरात।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के सैन्य चिकित्सालय में शनिवार को नए म्यूजियम का शुभारंभ होगा। यह म्यूजियम सैन्य अस्पताल की कमान संभालने वाले तत्कालीन मेजर (बाद में ले. जनरल पद से सेवानिवृत्त) अनिल कृष्णा बरात के नाम से जाना जाएगा।
मेजर बरात 1949 में चिकित्सालय में पहले कमान अधिकारी बने थे। म्यूजियम के शुभारंभ पर केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईएस साम्याल सहित तमाम एएमसी के उच्चाधिकारी और पूर्व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
आर्मी मेडिकल कोर की 257वीं वर्षगांठ पर तमाम कार्यक्रम चल रहे हैं। आजादी के बाद सैन्य चिकित्सालय रानीखेत में पहले कमान अधिकारी मेजर अनिल कृष्णा बरात थे। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार पुरस्कृत मेजर बरात बाद में एएमसी के ले. जनरल पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
उन्हीं के नाम से अब सैन्य अस्पताल परिसर में नवनिर्मित म्यूजियम को जाना जाएगा। बताते हैं कि कबाइली युद्ध में भी मेजर बरात और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। 1949 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति बीबी गिरी ने महावीर चक्र से सम्मानित किया था।