फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   new electricity subcentre to be built

ताकुला में चार करोड़ की लागत से नया विद्युत उपकेंद्र बनेगा

Mon, 09 Oct 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Mon, 09 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले के ताकुला ब्लॉक मुख्यालय में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही नया विद्युत उप केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके भेज दिया जाएगा। अभी तक इस इलाके में बिजली की आपूर्ति बागेश्वर जिले के काफलीगैर विद्युत केंद्र से होती है।
विज्ञापन


ताकुला में नया विद्युत उपगृह बन जाने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को लाभ मिलेगा। ताकुला और बसौली क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में कई वर्षों से बिजली की आपूर्ति बागेश्वर जिले के अंतर्गत काफलीगैर विद्युत उपकेंद्र से होती है। विद्युत आपूर्ति काफी दूरी से होने के कारण बिजली की लाइन में बार-बार खराबी आती है।
विज्ञापन


कई बार विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक  ठप हो जाती है। कुछ इलाकों में वोल्टेज की समस्या भी रहती है। जिससे क्षेत्र के लोग लंबे समय से ताकुला में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग उठा रहे हैं। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीते दिनों स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती के मौके पर ताकुला में नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि ताकुला में पांच एमवीए पावर का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। जल्द प्रस्ताव तैयार करके निर्माण विंग के पास भेज दिया जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अगले साल विद्युत उप केंद्र बन जाने की उम्मीद है।  

बरसात में ढही दीवार के लिए आठ लाख का प्रस्ताव भेजा  
बरसात में अल्मोड़ा क्षेत्र में बिजली की लाइनों आदि को खास नुकसान नहीं पहुंचा। बारिश में कोसी में स्थित विद्युत उप केंद्र की दीवार ढह गई थी जिसके पुनर्निर्माण में करीब सात से आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।


अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि दीवार के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा तीन ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए थे। उनके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed