{"_id":"5c7918a1bdec223c46439a44","slug":"new-color-ultrasound-machine-reaches-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में नई रंगीन अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में नई रंगीन अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंची
Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंची अल्ट्रासाउंड मशीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में 11 लाख रुपये की नई रंगीन अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है। अब अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीन हो गई हैं। इससे रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में 2013 से नई अल्ट्रासाउंड मशीन लाने की कवायद चल रही थी।
शुक्रवार को 11 लाख रुपये की नई कलर अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल में पहुंच गई है। जिला अस्पताल में पहले से ही स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन ब्लैक एंड व्हाइट थी। बताया जाता है कि छह माह में यह मशीन दो बार खराब हो गई थी। इस कारण कई रोगियों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इस कारण रोगियों को महिला अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड कराने पड़े।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए काफी संख्या में प्रसव पीड़ित महिलाएं आती हैं इस कारण रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि लंबे प्रयासों के बाद जिला अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन शुक्रवार को पहुंच गई है। अब रोगियों को अल्ट्रासाउंड कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में नगर समेत बागेश्वर से भी काफी संख्या में रोगी पहुंचते हैं। अब उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन