{"_id":"5f5a6e1d8ebc3e44b43a70bd","slug":"new-building-of-primary-school-mujoli-will-be-built-with-district-plan-ranikhet-news-hld396501590","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना से बनेगा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुझोली का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना से बनेगा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुझोली का नया भवन
विज्ञापन
इस हालत में है राप्रावि मुझोली का विद्यालय भवन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय का जीर्णशीर्ण भवन अब नए सिरे से बनेगा। नया भवन बनाने के लिए सरकार ने जिला योजना से 39 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने कार्यदायी संस्था को आगणन बनाने को कहा है। वर्तमान में यहां 33 बच्चे अध्ययनरत हैं।
मुझोली में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना 1938 में हुई थी। लेकिन मरम्मत न होने के कारण इस विद्यालय का भवन जीर्णशीर्ण हालत में है। अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में डरते हैं। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। अभिभावक भी लंबे समय से इस भवन की मरम्मत की मांग उठा रहे थे। विद्यालय में दो शिक्षक और दो भोजन माताएं भी तैनात हैं। पूर्व में अभिभावकों ने इस भवन की शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। मुझोली के बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने बताया कि सरकार ने अब विद्यालय के नए भवन के लिए 39 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। नए भवन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी।
कोट
उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को इस विद्यालय के नए भवन का आगणन बनाने को कहा गया है। जिला योजना 20-21 के अंतर्गत राप्रावि मुझोली में भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है। -एचबी चंद्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ।
विज्ञापन
विद्यालय भवन, 04पी: दीपक कन्नू साह