{"_id":"64739c0d3470a368400e653b","slug":"new-building-in-iti-falseema-almora-news-c-8-1-153251-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुराने भवन के मलबे की नीलामी न होने से नहीं बन सका नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुराने भवन के मलबे की नीलामी न होने से नहीं बन सका नया भवन
Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुराने भवन के मलबे की नीलामी न होने से नहीं बन सका नया भवन आईटीआई फलसीमा अल्मोड़ा का जर्जर प्रशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। फलसीमा स्थित कुमाऊं के पहले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के जर्जर प्रशासनिक भवन का नवनिर्माण करना चुनौती बन गया है। इसके नवनिर्माण के लिए पुराने भवन के मलबे की नीलामी होनी है लेकिन नीलामी राशि 50 प्रतिशत घटाने के बाद भी इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं जिससे इसका नवनिर्माण नहीं हो पा रहा है।
फलसीमा में वर्ष 1963 स्थापित आईटीआई भवन का जीर्णोद्धार करीब ग्यारह करोड़ रुपये की राशि से हुआ लेकिन यहां हाईटेक प्रशासनिक भवन का निर्माण नहीं हो सका है। इसके नवनिर्माण के लिए पुराने भवन के मलबे की नीलामी होनी है जिसके लिए पहले साठ लाख रुपये की राशि तय की गई थी लेकिन नीलामी में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो संस्थान को इसकी राशि को उनतीस लाख रुपये करना पड़ा। इसके बाद भी कोई खरीदार नहीं मिल रहा है जिससे प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में नए प्रशासनिक भवन के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
एक कक्ष में संचालित हो रहा प्रशासनिक भवन
अल्मोड़ा। आईटीआई फलसीमा में प्रशासनिक भवन एक कक्ष में संचालित हो रहा है। ऐसे में यहां दस्तावेज रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। विद्यार्थियों को कक्ष की कमी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मलबे के खरीदार न मिलने से भवन की नीलामी राशि घटाई गई। इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली है। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नए प्रशासनिक भवन का निर्माण शुरू होगा। - उदयराज सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, अल्मोड़ा।