फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Ambulance in Ranikhet

विधायक करन की माता ने किया हाईटैक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
New Ambulance in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधायक करन माहरा ने राजकीय अस्पताल को विधायक निधि से हाईटेक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, एडवांस डेंटल एक्सरे मशीन और बोलेरो उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

39 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई हाईटेक एंबुलेंस में कार्डियेक सपोर्ट और ऑक्सीजन की सुविधा भी है। एंबुलेंस का लोकार्पण करते हुए विधायक की माता कौशल्या माहरा ने कहा कि इन सुविधाओं के मिलने से रोगियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि विधायक निधि से ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सीएमएस डॉ. केके पांडेय ने तमाम विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।
यहां एसडीएम गौरव पांडेय, डॉ. दीप पार्की, डॉ. गुरुदीप कौर, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश आर्या, सांसद प्रतिनिधि महेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
रानीखेत। विधायक करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने राजकीय अस्पताल में 11 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर दोबारा रक्तदान करने की बात कही।

रक्तदाताओं में संदीप बंसल, अभिषेक बिष्ट, पान सिंह, प्रकाश सिंह, बलवंत भंडारी, नंदन सिंह, भुवन जमनाल, रोहित नेगी, श्वेता डोगरा, पंकज थापा, नवीन आर्या शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed