{"_id":"58961e024f1c1b313de859b5","slug":"nepali-s-death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली की उपचार के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में पांच दिन से भर्ती 46 वर्षीय नेपाली की उपचार के दौरान मौत हो गई है। नेपाली के घर परिवार की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखा है। नेपाली मनबहादुर सिंह (46) पुत्र मोतीराम सोमेश्वर क्षेत्र में सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करता था। 31 जनवरी को उसकी तबियत बिगड़ गई। उसका साथी उसे यहां बेस अस्पताल में भर्ती करा गया। उसके बाद वह नहीं लौटा। उपचार के दौरान नेपाली ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बेस अस्पताल चौकी प्रभारी गणेश मनौला ने बताया कि मृतक नेपाली मजदूर के घर परिवार की जानकारी नहीं मिल सकी है। पोस्टमार्टम के बाद शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन