{"_id":"5e8c9d398ebc3e77442bd585","slug":"nepalese-workers-got-employment-when-food-truck-arrived-ranikhet-news-hld37947708","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न का ट्रक पहुंचा तो नेपाली श्रमिकों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न का ट्रक पहुंचा तो नेपाली श्रमिकों को मिला रोजगार
विज्ञापन
रानीखेत बाजार में राशन उठाते नेपाली श्रमिक।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के चलते नेपाली श्रमिकों के सम्मुख काम की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। रानीखेत में काफी संख्या में नेपाली मजदूर रहते हैं। इधर मंगलवार को राशन डीलरों के यहां अप्रैल और मई का खाद्यान्न पहुंचा। ट्रक पहुंचते ही काम की तलाश में काफी संख्या में वहां नेपाली मजदूर पहुंच गए। कई नेपाली श्रमिकों को लंबे समय बाद रोजगार मिल पाया।
बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच कई लोगों के सम्मुख रोजगार का संकट बना हुआ है। खास तौर पर श्रमिकों, वाहन चालकों और होटल, रेस्टोरेंट स्वामी परेशान हैं। इसके अलावा यहां काफी संख्या में नेपाली मजदूर रहते हैं। बार्डर सील होने के कारण उन्हें नेपाल जाने का मौका नहीं मिल सका। जिसके चलते वह लोग यहीं पर हैं।
बंद के कारण काम धंधा भी चौपट है। राशन की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से हो रही है। राशन विक्रेताओं के यहां मंगलवार को अप्रैल और मई का राशन पहुंचा। खाद्यान्न को दुकानों और गोदामों तक पहुंचाने के लिए ट्रक पहुंचते ही नेपाली श्रमिक पहुंच गए। लंबे समय बाद काम मिलने से नेपाली श्रमिक खुश भी दिखे। कल से दुकानों में दो माह का राशन वितरित होने लगेगा।