{"_id":"9ef6fad4e8b62b1798cc1c3119f03d13","slug":"neither-the-teacher-nor-the-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न शिक्षक न ही सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न शिक्षक न ही सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत बीडीसी बैठक में शिक्षा की बदहाली का मुद्दा उठा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि एक तरफ सरकार स्कूल चलो अभियान चला रही है जबकि स्कूलों की हालत खराब है। कई स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं तो कुछ स्कूल जर्जर हालत में हैं। जिन स्कूलों में शिक्षक हैं भी तो उनमें पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसके चलते सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घट रही है।
विज्ञापन
उपराड़ी के प्रधान प्रदीप बिष्ट ने कहा कि कई स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। एक-एक शिक्षक पांच कक्षाओं को पढ़ा रहा है। उन्होंने समय से पहले स्कूल बंद होने का मामला भी उठाया। मंगचौड़ा के प्रधान जयपाल सिंह ने शिक्षकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाकर उदाहरण पेश करने को कहा। उपखंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। सीडीओ डा. अहमद इकबाल ने कहा कि स्कूल समय से पूर्व बंद मिलने, शिक्षक स्कूल से गायब मिले तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी, वह पूरे क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण करेंगी। विधायक प्रतिनिधि ध्यान सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते ताड़ीखेत स्थित प्रेम विद्यालय में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत में 46 के सापेक्ष केवल 12 शिक्षिकाएं हैं।
विज्ञापन
बैठक में समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान, तहसीलदार एसएस तोमर, बीडीओ चंद्रा राज, डीडीओ डीडी पंत, ज्येष्ठ प्रमुख अंबादत्त पंत, प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, विधायक प्रतिनिधि विशन कनवाल, रेंजर दीवानी राम, मनोज सती, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, प्रधान गोपाल राम, ध्यान सिंह नेगी के अलावा पांचों जिला पंचायत सदस्य मौजूद थे। संचालन हरीश सुयाल और विनोद भट्ट ने किया।
विज्ञापन
रानीखेत विद्युत सब स्टेशन से नहीं जोड़ा
रानीखेत। बीडीसी बैठक में सदस्य मदन कुवार्बी ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बावजूद चिलियानौला की लाइन को रानीखेत विद्युत सब स्टेशन से नहीं जोड़ा गया है। इसमें विभाग की लापरवाही उजागर होती है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने कहा कि नई लाइन तो नहीं बिछी है, लेकिन व्यवस्था बना दी गई है।
समस्याओं पर नहीं मिली रिपोर्ट
रानीखेत। सीडीओ डा. अहमद इकबाल ने कहा कि पिछली बैठक में कई समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उनके पास अधिकारियों ने कोई रिपोर्ट नहीं भेजी, यह गंभीर मामला है। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।