{"_id":"5960df0d4f1c1b126b8b4616","slug":"neglected-sbi-broke-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त ने एसबीआई का एटीएम तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त ने एसबीआई का एटीएम तोड़ डाला
अमर उजाला ब्यूरो (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई का बंद पड़ा एटीएम बूथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति ने शनिवार तड़के मौलेखाल में स्थित एटीएम को पत्थर से तोड़ डाला। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि विक्षिप्त के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक काने गांव निवासी दिलीप सिंह पुत्र जोहार सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। यह व्यक्ति शुक्रवार को एसबीआई पहुंच गया था और खाते से पैसे निकालने की बात कहने लगा, जबकि उसका कोई खाता वहां नहीं है। काफी देर तक जब वह बैंक से बाहर नहीं गया तो पुलिस की सहायता से उसे वहां से हटाना पड़ा।
विज्ञापन
यही व्यक्ति शनिवार तड़के एसबीआई के एटीएम में आ धमका और उसने एक बड़े पत्थर से एटीएम मशीन का सामने का शीशा तोड़ डाला। उसने मशीन को तोड़कर पैसे निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस बीच वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में पता लगा कि यह व्यक्ति विक्षिप्त है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि इस व्यक्ति के परिवार वालों को सूचना दी गई है लेकिन शाम तक इस व्यक्ति को लेने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन