फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Need for development in hill districts: Kothiyal

पर्वतीय जिलों में विकास की दरकार : कोठियाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Need for development in hill districts: Kothiyal
अल्मोड़ा में संवाद कार्यक्रम में मंचासीन कर्नल अजय कोठियाल और अन्य।(संवाद) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने बृहस्पतिवार को युवाओं के साथ संवाद किया। युवाओं ने कर्नल के सामने बेबाकी से राय रखी और विकास समेत कई मुद्दों पर सवाल भी किए। कोठियाल ने युवाओं को उनके सवालों के जवाब दिए। कहा कि पर्वतीय जिलों में अब भी विकास की दरकार है।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। युवाओं ने अल्मोड़ा जिले में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर सवाल किए। भू-कानून और क्षेत्र के विकास पर सवाल पूछे गए। कर्नल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। चाहे युवाओं को बेहतर शिक्षा की बात हो या फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की मसला हो, अधिकतर लोगों को महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने एक एनसीसी कैडेट्स के सवालों से प्रेरित होकर उसे मंच में बुलाया और सलामी दी।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह कर्नल ने अल्मोड़ा के चितई गोलू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अल्मोड़ा में छोलिया नृत्य से उनका स्वागत किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कर्नल कोठियाल का अभिनंदन किया। वहां आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, संरक्षक नंदन लाल शाह, देवेंद्र, जगदीश चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जगमोहन फर्त्याल, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, महासचिव नीरज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा देने की जरूरत: कोठियाल
अल्मोड़ा। पर्वतीय जिलों में खिलाड़ियों की बेकद्री हुई है। अल्मोड़ा जिले से कई खिलाड़ी विदेशों में नाम रोशन कर चुके हैं, लेकिन यहां खेल मैदानों तक की सुविधा नहीं है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि खिलाड़ियों और सैनिकों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कुमाऊं दौरे में उन्होंने युवाओं से संवाद कर तमाम समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि सरकार को पर्वतीय जिलों में बेहतर खेल मैदान बनाने की जरूरत है। यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed