{"_id":"624ddb985421f649be056c66","slug":"national-workshop-on-plastic-management-almora-news-hld458669766","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक प्रबंधन के राष्ट्रीय स्तर पर हरित पहलों में ग्राफीन विकास तकनीक को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक प्रबंधन के राष्ट्रीय स्तर पर हरित पहलों में ग्राफीन विकास तकनीक को सराहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मौजूद मंत्री और अ?
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन परियोजना अंतर्गत प्लास्टिक से बहुमूल्य ग्राफीन तैयार करने के अनुसंधान की सराहना की गई। कार्यक्रम में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान से एनएमएचएस नोडल अधिकारी एवं प्रभारी निदेशक इं. किरीट कुमार और वैज्ञानिक इं, आशुतोष तिवारी ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
नई दिल्ली में हुई कार्यक्रम में संस्थान की ओर से नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय में चल रही एनएमएचएस परियोजना की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। पर्यावरण मंत्रालय की संयुक्त सचिव मंजू पांडे ने बताया कि एनएमएचएस परियोजना अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनो टेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. नंद गोपाल साहू के मार्गदर्शन में पहली बार प्लास्टिक से ग्राफीन बनाने और इसके औद्योगिक करार करने में सफलता मिली है। इस परियोजना के तहत प्लास्टिक कचरे को शोधित करने और उससे ग्राफीन और ईंधन तैयार करने की मशीन का भी विकास किया गया। इसे स्वयंभू-डब्लूआरएम 2021 नाम दिया गया है। इस तकनीक का भारत सरकार के नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कारपोरेशन के माध्यम से औद्योगिक करार भी हो चुका है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।