फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National contest winner awarded shuttler

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता शटलर सम्मानित

Thu, 22 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्लेयर्स वेलफेयर एसोसिएशन और मनकोटी स्पोर्ट्स जोन की ओर से हुए कार्यक्रम में विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) और उडुप्पी (कर्नाटक)  में हुई सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को सराहा और आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि नगर के शटलर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि सराहनीय है। इसमें कोच, अभिभावकों और बैडमिंटन एसोसिएशन का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अतिरिक्त जिला जज ओम कुमार, कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक मधु खाती, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने भी विचार रखे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन



सम्मानित होने वाले शटलरों में लक्ष्य सेन, बोधित जोशी, ध्रुव रावत, शिवम मेहता, प्रणव शर्मा, अनुपमा उपाध्याय, अवंतिका पांडे, स्नेहा रजवार, अदिति भट्ट, मनसा रावत शमिल हैं। संचालन गोकुल मेहता ने किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र, सीजेएम मनमोहन सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, डीपीओ पीएस बृजवाल, कोच डीके सेन, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, बार के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, डा. संतोष बिष्ट, सभासद हेम तिवारी, केके पंत, दीपक वर्मा, क्रिकेट कोच लियाकत अली, गिरीश धवन, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, राजेंद्र तिवारी, अरुण वर्मा, अजय उप्रेती, रमेश चंद्र लोहुमी, डा. पीके मेहता, डा. हरेंद्र पांगती, डा. विक्रांत, डा. अरविंद पांगती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed