{"_id":"6053a19e8ebc3edc076e0e32","slug":"narrow-ramp-closed-in-women-s-hospital-almora-news-hld4187016110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में संकरे बने रैंप को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में संकरे बने रैंप को किया बंद
विज्ञापन
महिला अस्पताल में रैंप का निरीक्षण करने सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल और संस्था के अधिकारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला स्वास्थ्य जहां गंभीर मामला है, वहीं महिला अस्पताल अल्मोड़ा में सुविधा देने के लिए बनाया गया रैंप खतरनाक साबित होने लगा है। फिसलन भरे रैंप में कई बार लोग रपट कर गिर गए। बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को रैंप को मजबूरन दोनों ओर से बंद करना पड़ गया।
महिला अस्पताल अल्मोड़ा में पूर्व से गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से होते हुए आना पड़ता था। अस्पताल के अंदर तक स्ट्रेचर प्रवेश करने की व्यवस्था नहीं थी। बीते दिनों अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए रैंप तैयार किया गया। उम्मीद थी कि रैंप बनने के प्रसव के लिए लाई जाने वाली गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन संकरे और फिसलन भरे रैंप खतरनाक बन गया। पिछले दिनों तैयार कर शुरू किए गए रैंप की टाइलें फिसलन भरी हैं। महिला स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रैंप के एक ओर गेट तो दूसरी ओर चेन लगाकर उसे पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंच रैंप का निरीक्षण किया, जिसके बाद शीघ्र ही कोई ने कोई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया।
-------कोट--------
रैंप में टाइल्स फिसल रहीं है, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा देखते हुए फिलहाल रैंप को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने निरीक्षण किया, रैंप ठीक करवाया जाएगा। -दीपक गर्ब्याल, सीएमएस महिला अस्पताल अल्मोड़ा।