फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Narendra Bhandari nominated to the Governing Body Committee of Corbett Tiger Reserve.

Almora News: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की शासी निकाय समिति में नामित हुए नरेंद्र भंडारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Narendra Bhandari nominated to the Governing Body Committee of Corbett Tiger Reserve.
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र भंडारी को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की शासी निकाय समिति में वन्यजीव विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया है। उनका कार्यकाल नामांकन की तिथि से तीन वर्ष का होगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक एवं वन संरक्षक डॉ. साकेत बडोला की ओर से जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के वन मंत्री की अध्यक्षता में टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन फॉर कॉर्बेट की 11वीं शासी निकाय बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यह नामांकन किया गया है। वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सल्ट विधायक महेश जीना ने उम्मीद जताई कि नरेंद्र भंडारी के अनुभव और सक्रिय भागीदारी से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संरक्षण संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed