{"_id":"570ff3e7c821aa0e897b9595003e3a40","slug":"narebaji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मियों ने पालिका के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मियों ने पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवशेष देयकों के भुगतान की मांग को लेकर नगरपालिका के सेवानिवृत कर्मचारियों ने 44वें दिन भी पालिका में धरना दिया और जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आंदोलन को एक माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पालिका प्रशासन कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ योजना में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं पालिका के सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन करने को बाध्य हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, महेश चंद्र आर्या, राम लाल, नवीन गुरुरानी, गोपाल सिंह ऐरी, पूरन लाल, रामू, चंद्रशेखर, विद्या, खष्टी, विमला, रतिया, घसिटिया, इंद्रा, शकुंतला, सुरेशी, तुलसी, लक्ष्मी आदि थे।