फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Mahotsava in Almora

अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला शुरू, मंदिर परिसर में रौनक बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nanda Mahotsava in Almora
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हुई ऐपण, मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी अतिथियो? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में प्रसिद्ध नंदादेवी मेला का शनिवार से श्री गणेश हो गया है। देर शाम गणेश पूजा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। 12 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से धार की तूनी जाकर कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। नंदादेवी महोत्सव का शनिवार देर शाम विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और सांसद अजय टम्टा आदि ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुभारंभ के बाद स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि लंबे समय से अल्मोड़ा में मा नंदादेवी महोत्सव मनाया जा रहा है जो अल्मोड़ा के साथ ही पूरे कुमाऊं मंडल के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नंदादेवी मेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान है।
विज्ञापन

विरासत में जो मेला हमें मिला है उसे संवारना हमारी जिम्मेदारी है। मंदिर की जर्जर छत का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। विभिन्न उत्पादों के साथ ही क्रॉफ्ट और सजावटी सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। इससे पहले शनिवार को मंदिर के पुुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद ने पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, उनके पुत्र करन सिंह, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा, मेला समिति के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, सचिव एलके पंत, सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, सलाहकार दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, व्यवस्थापक अन्नू साह, सह संयोजक अर्जुन बिष्ट, हरीश बिष्ट, गीता मेहरा, मीना भैसोड़ा, गंगा जोशी, भगवती बिष्ट आदि थे।
रोशनी से नहाया मंदिर परिसर
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर प्रांगण में दुकानें सजी हैं। बाहरी स्थानों से काफी संख्या में व्यापारी व्यवसाय करने पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में सजी दुकानों में कहीं सिंदूर बिक रहा है तो कहीं रेशमी साड़ी की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों की वजह से नंदादेवी मंदिर परिसर में रौनक है। मेले की शुरूआत से ही मंदिर में दर्शनों और मेला देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।
हाथों में रचाई मेहंदी, शानदार ऐपण बनाए
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के तहत मंदिर प्रांगण में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक मेहंदी रचाई। प्रतियोगिता में किरन डंगवाल, साक्षी सिजवाली, तनुजा चिलवाल, दिव्या डालाकोटी, पूजा बिष्ट, आशु बोरा, मीनाक्षी हर्बोला, शिवानी कनवाल, मेघा डसीला, रिया तिवारी, प्रियांशी पटवा, प्रियांशी जोशी, काजल आर्या, उमा जोशी, यामिनी पंत, निकिता सहदेव, दीक्षा कार्की, बबीता जोशी, भूमि भंडारी, मीनाक्षी कांडपाल, मानसी बिष्ट, निशा बिष्ट, किरन बिष्ट, मंजू मनराल, तनुजा तिवारी, वैशाली चनियाल, चंदा टम्टा, काजल, दीक्षा, दिव्या, रेनू, तानिया चनियाल, निकिता तिवारी, पूजा नेगी, पायल कनवाल, एकता कनवाल, अंजलि आदि हैं।
ऐपण प्रतियोगिता में हर्षित तिवारी, कविता बिष्ट, गिरमा परगाई, शिखा तिवारी, करिश्म पांडे, नीलम रावत, रुचि आर्या, ऋतुराज जोशी, महालक्ष्मी राज जोशी, दिया पंत, दिक्षा सलानी, निधि पपनै, रजनी मनराल, कोमल शर्मा, रीना, ममता सत्यवली, ममता रावत, शिवानी कोहली, हिमांशी मेहरा, वंशिता साह, प्रियंका बिष्ट, हेमलता, वैशाली, अंजलि आदि ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक रजनी जोशी, एकता आर्या, ऐपण प्रतियोगिता के निर्णायक राधा तिवारी, हेमलता वर्मा थीं।
जगदंबा दरबार में गायी नंदा जागरण
अल्मोड़ा। शनिवार को पंचमी के दिन जीजीआईसी के निकट जगदंबा दरबार डयोड़ीपोखर में नंदा जागर गायन किया गया। छानी ल्वेशाल से पहुंचे रमेश राम, मदन राम, दिवान राम, हीरा राम, शेर राम ने विधि-विधान के साथ नंदा जागर गाया। मां नंदा और सुनंदा के डोला विसर्जन तक जगदंबा दरबार में जागर गायन चलेगा। इस मौके पर राज पुरोहित परिवार के नागेश पंत, हरीश पंत, दिनेश पंत, गौरव पंत, आदित्य पंत, देवेश पंत, गोकुल आदि थे।
व्यापारियों को कारोबार अच्छा होने की उम्मीद
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले को लेकर व्यवसायी भी काफी उत्साहित है। पिछली बार कोरोना के चलते मेला सादगी से मनाया गया था। दुकानें भी नहीं सजी थीं। इस बार मेले में काफी संख्या में दुकानें सजी हैं। कोरोना संक्रमण का असर कुछ कम होने से लोग भी मेले में शिरकत कर रहे हैं जिससे व्यापारियों को कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
मेले में कब क्या होगा
-12 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से धार की तूनी को प्रस्थान कर कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से बच्चों की फैंसी ड्रेस, गायन प्रतियोगिता होगी।
-13 सितंबर को सुबह छह बजे धार की तूनी से कदली वृक्षों को मूर्ति निर्माण के लिए मां नंदा देवी परिसर में लाया जाएगा। दोपहर 12 बजे से झोड़ा और स्वांग (थीम) पर प्रस्तुति दी जाएगी।

-14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा माता की चौकी और अन्य प्रस्तुति दी जाएगी।
-15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सर्वदलीय महिला समिति द्वारा गरबा, डांडिया और भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
- 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से महिला संस्थाओं द्वारा झोड़ा, स्वांग (थीम) पर कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 17 सितंबर को शाम तीन बजे मां नंदा सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed