फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nail Becomes Winner

वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नैल की टीम ने जीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nail Becomes Winner
विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। चौकोट स्याल्दे वॉलीबाल समिति की ओर से खेल मैदान स्याल्दे में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नैल की टीम ने जीत लिया है। पैसिया की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

नैन की टीम ने पासिया की टीम को लगातार दो सैटों में 25-21 और 25-21 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। रेफरी दीपक कुमार और मोहित कुमार थे। विजेता टीम को करन जीना ने प्रथम पुरस्कार और पांच हजार रुपये दिए। जबकि मुख्य अतिथि यूसीएफ के निदेशक हृदयेश मेहरा के प्रतिनिधि दीप जोशी ने द्वितीय पुरस्कार के रुप में तीन हजार रुपये उपविजेता टीम को दिए। संचालन गौरी शंकर आर्य और आंखों देखा हाल कविता गोस्वामी ने सुनाया। वहां पर सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, मनोज नेगी, दीपक कुमार, राजू मिश्रा, कमलाकांत, गौरी शंकर, प्रधान भूपेंद्र सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed