फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nagi and Furtal, children and children survivors in road accident

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक नेगी और फर्त्याल

Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 10 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nagi and Furtal, children and children survivors in road accident
हापुड़ के निकट जोया में पल्टा विधायक नेगी का वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
 द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल हापुड़ के निकट जोया नामक स्थान में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों विधायकों सहित कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। फर्त्याल के गनर के हाथ में चोट लगी है। 
विज्ञापन


विधायक महेश नेगी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह लोहाघाट के विधायक के साथ अपने वाहन में दिल्ली से लौट रहे थे। हापुड़ के निकट जोया नामक स्थान पर चालक रामसिंह ने एक ट्रक से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक के आगे के हिस्से से उनके वाहन का पीछे का हिस्सा टकरा गया इसके बाद उनका वाहन उछलता हुआ सड़क पर पलट गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूनागिरि मां की कृपा से सभी लोग बच गए। अलबत्ता विधायक फर्त्याल के गनर अनुराग सिंह के हाथ में चोट आई है जोया के सरकारी असपताल में उनका उपचार कराया गया। घटना बृहस्पतिवार करीब साढे़ बारह बजे की बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नया चालक चला रहा था वाहन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)।  विधायक का कहना है कि यदि उनका वाहन सड़क के दाईं तरफ पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी स्थिति में वाहन में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। विधायक का पुराना चालक घर पर ही था वाहन नया चालक चला रहा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed