मेरा गांव-मेरा जंगल अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनराठ और भानाराठ गांव के लोगों का मेरा गांव-मेरा जंगल अभियान जारी है। ग्रामीण गांव से लगे जंगलों में पौधरोपण के लिए इन दिनों गड्ढे खोद रहे हैं। ग्रामीण अब तक करीब सात सौ गड्ढे खोद चुके हैं। जिनमें जुलाई में चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। मेरा गांव ॅ-मेरा जंगल अभियान में अब ग्राम पंचायत मल्लाखोली के ग्रामीण भी जुड़ गए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के गगास नदी बचाओ अभियान से अर्जुनराठ और भानराठ गांव के लोग प्रेरित हैं। ग्रामीण अपने जंगल को बचाने के लिए आगे आए हैं। ग्रामीण बड़फैलजंगल में पौधरोपण के लिए करीब छह सौ से अधिक गड्ढे खोद चुके हैं।
द्वितीय चरण में दुर्गडिय़ा के जंगल में गड्ढे खोदने का अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पौधरोपण के लिए करीब 75 गड्ढे खोदे। अर्जुनराठ और भानाराठ के ग्रामीणों के इस अभियान से अब पड़ोसी गांव मल्लाखोली के ग्रामीण भी जुड़ गए हैं। उन्होंने भी गड्ढे खोदने के अभियान में सहयोग किया।
जुलाई में ग्रामीण खोदे गए गड्ढों में बांज, उतीश चौड़ी पत्ती प्रजाति के पौधे लगाएंगे। ग्रामीणों ने स्वयं ही पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया है। गड्ढे खोदने के अभियान में ग्रामीण पूरन बोरा, गिरीश बोरा, पुष्कर बोरा, मोहित बोरा, दीपू बोरा, नरेंद्र बोरा, संजू बोरा, सुरेंद्र बोरा, हरीश बोरा, अंबर बोरा, दीवान बोरा, मनीष बोरा, संजय बोरा, प्रमोद बोरा, हरीश जोशी आदि ने भाग लिया।