फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mustafa Sharada King and Ghriti Queen

मुस्तफा शारदा किंग और घृति बनीं क्वीन

Sat, 25 Nov 2017 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Mustafa Sharada King and Ghriti Queen
फैंसी ड्रेस में सजे बच्चे। - फोटो : Amar ujala

शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस और गायन प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। अहमद मुस्तफा शारदा किंग और घृति मेहरा शारदा क्वीन चुनी गईं। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने क्ले वर्क, आइसक्रीम स्टिक, न्यूज पेपर, हैंड प्रिंट, थंब प्रिंट आदि के मॉडल भी बनाए। प्रतियोगिता में वर्णिका, स्वास्तिका, प्रिंस, नयनदीप आदि प्रथम स्थान पर रहे। 

विज्ञापन

 शारदा पब्लिक स्कूल के आडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता के गायन वर्ग में वर्णिका डालाकोटी पहले, नीलेश मियान दूसरे और अनन्या त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस प्ले ग्रुप में स्वास्तिका टम्टा पहले, मृत्युंजय नैलवाल दूसरे और कुंज लोहनी तीसरे स्थान पर रहीं। एलकेजी में प्रिंस पहले, सुयश दूसरे और कपिल तीसरे स्थान पर रहे। जबकि यूकेजी में नयनदीप पंत ने पहला, मुस्तफा ने दूसरा और नविका डालाकोटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र अहमद मुस्तफा को शारदा किंग और घृति मेहरा को शारदा क्वीन चुना गया। मुख्य अतिथि जंग बहादुर थापा ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान बच्चों ने क्ले वर्क, आइस्क्रीम स्टिक, न्यूज पेपर, हैंड प्रिंट, थंब प्रिंट आदि मॉडलों का भी प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों के मॉडलों को खूब सराहा। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. रिजवाना सिद्दकी, दुर्गा कांडपाल, विभा उप्रेती रहे। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed