फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Municipality will soon come into existence: District Magistrate

शीघ्र अस्तित्व में आ जाएगी नगर पालिका : जिलाधिकारी

Fri, 02 Jun 2017 10:49 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Fri, 02 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
 Municipality will soon come into existence: District Magistrate
नागरिकों की बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

 चिलियानौला नगर पालिका के गठन को लेकर लोगों का संशय दूर हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने चिलियानौला में स्थानीय लोगों की बैठक लेकर कहा कि शीघ्र ही स्टाफ की नियुक्ति होगी। उन्होंने प्रत्येक वार्ड द्वारा दिए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्ययोजना बनाने को कहा। लोगों ने कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था करने की मांग उठाई। डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को प्रत्येक वार्ड में वर्मी पिट बनाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने बृहस्पतिवार की देर शाम राउमावि चिलियानौला में लोगों की बैठक लेकर नगर पालिका गठन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शीघ्र अस्तित्व में आएगी। गत माह प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड के लोगों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे थे, डीएम ने उन कार्यों की समीक्षा की। कहा कि पूर्णकालिक स्टाफ की नियुक्ति होने तक एसडीएम और राजस्व अधिकारी नगर पालिका के कार्यों को देखेंगे।
विज्ञापन


लोनिवि के अधिकारियों से उन्होंने पालिका क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था सहित नालियों का निर्माण करने को कहा। प्रशासन से क्षेत्र में शिविर लगाकर पेंशन, आय सहित तमाम प्रमाण पत्र बनाने पर जोर दिया। लोगों की मांग पर उन्होंने कृषि विभाग से प्रत्येक वार्ड में दो दो वर्मी पिट बनाने के निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने, पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई गई। डीएम ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से निर्माणाधीन पेयजल योजना की प्रगति पूछी। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान गणेश कुवार्बी, बीडीसी मदन कुवार्बी, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, दिवान सिंह सहित एसडीएम रजा अब्बास, तहसीलदार नितेश डागर, राकेश जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed