फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Municipality ordered to withdraw user charges

यूजर चार्जेज का आदेश वापस ले पालिका

Sun, 28 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 28 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नाम पर पालिका परिषद द्वारा यूजर चार्जेज वसूलने के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध किया है। नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि पालिका प्रशासन को यह निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं दे रही है। लंबे समय से ट्रक स्टैंड आज तक नहीं बना है, उल्टा नया कर व्यापारियों पर जबरन थोपा जा रहा है। इसको लेकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों की बैठक कर जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में न तो बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क है और न वरिष्ठों के टहलने के लिए कोई जगह है। रैमजे पार्क में लगा इलेक्ट्रानिक फव्वारा सालों से बंद पड़ा है। शौचालयों की स्थिति बदतर है। इससे पर्यटकों को दिक्कतें होती हैं और व्यापार पर असर पड़ता है। पालिका जिन शौचालयों से टैक्स वसूल रही है, वह शौचालय भी गंदगी से पटे हैं। पालिका के इस मनाने रवैये के खिलाफ व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।
विभिन्न संगठन भी यूजर चार्जेज के विरोध में
विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों की चौघानपाटा में हुई बैठक में वक्ताओं ने पालिका द्वारा यूजर चार्जेज लगाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका आम जनता पर सेवा शुल्क लगाने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सेवा शुल्क लगाने के बाद आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नगर पालिका क्षेत्र में सुविधाएं तो कम हैं, लेकिन करों का बोझ अधिक है। इस कारण आसपास के लोग पालिका क्षेत्र में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं। बैठक में रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रोहित साह, दीपक वर्मा, विवेक वर्मा, सौरभ वर्मा, अंकित पांडे, नवजोत जोशी, नमित शर्मा, शरद अग्रवाल, महेश नयाल, हर्ष वर्मा, चंदन गैड़ा, धीरज साह, योगेश जोशी, भानु प्रसाद, मनोज बिष्ट, गणेश बगड़वाल, ललित बिष्ट, विकास कन्नौजिया, संजय शर्मा, नीरज पांगती, राहुल बोहरा, पंकज बिष्ट, भुवन वर्मा, कंचन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed