फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Municipal roads not included in NH

एनएच में शामिल नहीं अल्मोड़ा नगर की सड़कें

Sun, 07 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 07 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal roads not included in NH
जगदलपुर

अल्मोड़ा। राज्य और केंद्र सरकार के कई विभागों के पास सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी है। इनमें से एनएच की गुणवत्ता बेहतर मानी जाती है। इसलिए नगर से गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों को केंद्र सरकार ने नेशनल हाइवे बनाया है लेकिन तकनीकी खामियों के कारण नगर क्षेत्र में करीब 25 किमी लंबी तीन सड़कें किसी भी एनएच से नहीं जुड़ सकी हैं।

विज्ञापन


इससे नगर की आंतरिक सड़कों की हालत खराब है। लोनिवि के अधिकारी अकसर बजट की कमी बताते हैं। जिला मुख्यालय से गुजरने वाली ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग, शैलबैंड-ताकुला-बागेश्वर-कपकोट, एनटीडी-पनार-घाट सड़कें एनएच के अधीन हैं। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाइवे अल्मोड़ा नगर में तल्ला-पांडेखोला से रानीखेत होकर गैरसैंण निकल जाता है। बागेश्वर-कपकोट जाने वाला एनएच शैलबैंड में आकर समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन


पनार-घाट एनएच एनटीडी के किमी पांच तक ही है। यह दोनों सड़कें किसी भी नेशनल हाईवे से सीधे नहीं जुड़ी हैं। इस तरह नगर में करबला के पास बेस तिराहे से एनटीडी तक करीब 15 किमी, पांडेखोला से शैल बैंड और एनटीडी तक करीब दस किमी सड़क किसी भी एनएच में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में सड़कों का यह हिस्सा लोनिवि का है। इस कारण सड़क के इस भाग के लिए पर्याप्त बजट भी नहीं मिल पाता। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने कहा कि एनएच के अधीन आने पर आंतरिक सड़कों के रखरखाव के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध हो सकता है लेकिन नगर की सड़कों को एनएच से बाहर रखा गया है। उन्होंने पांडेखोला-शैलबैंड-एनटीडी तक आंतरिक सड़क को एनएच घोषित करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed