फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MSC-MCom 40 km from Someshwar

Almora News: सोमेश्वर से एमएससी-एमकॉम 40 किमी दूर

Thu, 25 Jan 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
MSC-MCom 40 km from Someshwar
सोमेश्वर महाविद्यालय। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर राजकीय महाविद्यालय में 18 साल बाद भी एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रम शुरू नहीं हो सके हैं। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उन्हें एमएससी या एमकॉम की पढ़ाई करने के लिए 40 किमी दूर अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन



सोमेश्वर में महाविद्यालय का संचालन वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। महाविद्यालय में 700 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वे स्नातकोत्तर में एमए की पढ़ाई तो कर सकते हैं लेकिन एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रम की सुविधा नहीं है। इस कारण विद्यार्थियों को विज्ञान एवं वाणिज्य से पीजी की पढ़ाई के लिए 40 किमी दूर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है। छात्र-छात्राओं की मांग पर इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्चशिक्षा निदेशालय को कई बार प्रस्ताव भेजे लेकिन इस प्रस्ताव को अब तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। निदेशालय और शासन की अनदेखी से विद्यार्थी के साथ ही उनके अभिभावक भी परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन



बीए, एमए में नहीं हैं कई विषय

सोमेश्वर। महाविद्यालय में संचालित बीए और एमए पाठ्यक्रम में सभी विषय नहीं है। बीए में राजनीति विज्ञान तो एमए में भूगोल, समाजशास्त्र विषय न होने के कारण विद्यार्थी इन विषयों की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
नए संकायों के संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, इसे स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति के अनुसार ही बीए, एमए में विषय संचालित हो रहे हैं।
- डॉ. अवनेंद्र कुमार जोशी, प्राचार्य, सोमेश्वर महाविद्यालय।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed