फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mrcula inaugurated the brass city

मरचूला में पीतल नगरी का शिलान्यास

Mon, 14 Dec 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 14 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mrcula inaugurated the brass city

मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत ने मरचूला में स्थापित होने वाली राज्य की पहली पीतल नगरी का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ों में उद्योग लगाकर पलायन पर अंकुश रखने को गंभीरता से प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहाड़ों में उद्योगों की स्थापना को आकर्षक योजना लागू की है। इसी योजना के तहत मरचूला में पीतल नगरी की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में इसके लिए सरकार ने 11.25 करोड़ मंजूर कर दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीतल नगरी औद्योगिक आस्थान में पीतल से संबंधित फैक्ट्री स्थापित करने को मुरादाबाद के 16 और रामनगर के दो उद्यमी आगे आए हैं। शुरुआत में 32 एकड़ भूमि में फैक्ट्रियों और एक हेलीपैड का निर्माण होगा। इन फैक्ट्रियों से करीब 500 बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा जल्द ही क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज, एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर और रैप्टाइल पार्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैप्टाइल पार्क की स्थापना से सरीसृप प्रजाति के जीवों का संरक्षण होगा। इससे कार्बेट आने वाले पर्यटक क्षेत्र में भी पहुंचेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। श्री रावत ने कहा मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सिडकुल के प्रबंधक गौरव चटवाल ने कहा कि शासन ने पीतल नगरी के लिए 2.25 करोड़ का बजट अवमुक्त कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी और संचालन विक्की भारद्वाज ने किया।


इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, परियोजना प्रबंधक अरविंद तिवारी, विनोद तिवारी, शंभू सिंह रावत, अर्जुन रावत, आनंद रावत, महेश रावत, ओम प्रकाश, सतीश चंद्र, नवीन मंदोलिया, राजेंद्र मंदोलिया, भीम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed