फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MP students honored

सांसद ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 13 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sun, 13 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
MP students honored

सांसद अजय टम्टा ने लमगड़ा ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। जीआईसी कनरा में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत से अध्ययन कर लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं लगन से पढ़ाई कर अभिभावकों के सपनों को साकार करें। पढ़ाई के साथ ही अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी भागीदारी कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि टम्टा ने विज्ञान कार्यशाला में जिले में प्रथम, राज्य में तृतीय स्थान पाने वाली मनीषा फर्त्याल, ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले चंदन बिष्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद निधि से स्कूल में फर्नीचर के लिए 1.25 लाख देने की घोषणा की। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नंदन प्रसाद ने कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के लिए एक लाख रुपये जिला पंचायत से दिलाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता केदार सिंह बोरा ने और संचालन रामनवल पाठक, हरीश बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पंकज जोशी, हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, बालम सिंह कपकोटी, आनंद चौहान, खीम सिंह बिष्ट, मदन रावत, संजय डालाकोटी, नवीन ढैला, हरीश कपकोटी, मनोज पंत, कुंदन नगरकोटी, भुवन चंद्र, देवकी बिष्ट, कैलाश बिष्ट, गणेश बिष्ट, गंगा देवी, विमला देवी, खिमुली देवी, प्रकाश जोशी, पूरन राम, प्रेम राम, केशव राम, डॉ. प्रभाकर जोशी, हंसादत्त मेलकानी, दीपेश पांडे, पान सिंह बोरा, बहादुर सिंह बोरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed