फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mountains covered in snow on Basant Panchami, tourists had a lot of fun

Almora News: वसंत पंचमी पर पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, पर्यटकों ने खूब की मस्ती

Fri, 23 Jan 2026 09:46 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 23 Jan 2026 09:46 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा जिले में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली। निचले इलाकों में बारिश ने किसानों बड़ी राहत दी है। वहीं पर्यटकों के चेहरे भी खिल गए हैं।

विज्ञापन
Mountains covered in snow on Basant Panchami, tourists had a lot of fun
अल्मोड़ा जिले में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 इंतजार खत्म हुआ और मौसम की पहली बर्फबारी होने से जिले में कई स्थानों पर पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली। बारिश और बर्फ के फुहारों से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। पर्यटकों ने बर्फवारी का जमकर लुत्फ उठाया। शाम को नगर का बाजार जल्दी सुनसान हो गया। 

विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद जिले में शुक्रवार को आखिरकार मौसम ने करवट ली। अल्मोड़ा में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। जागेश्वर, दुधोली, दूनागिरी, मानिला, डोटियाल, विमलकोट और इसके आसपास सहित जिले की ऊंची चोटियों में जमकर हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक पहाड़ों को कैमरे में कैद करने के लिए सैलानियों में होड़ रही। सैलानियों ने बर्फवारी का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सयस और न्यूनतम तापमान दो दिल्ली  सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  जिले में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग ठिठुरत रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने हीटर, अलाव आदि का सहारा लिया। कई लोग ठंड के टलते घरों में दुबके रहे। नगर के बाजारों में भी सन्नाटा रहा। शाम को बाजार में दुकानों के शटर जल्दी बंद हो गए। बारिश और बर्फवारी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन


रबी सीजन की फसल को मिला नया जीवन

 लंबे समय से बारिश नही होने से रबी सीजन की फसल और बागवानी को नुकसान हो रहा था। किसान लंबे समय से आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। सीजन की पहली बारिश से रबी सीजन की फसलों खेती को संजीवनी मिली है। प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि रबी सीजन की गेहूं, मसूर, सरसो, जौ आदि फसलों का जमाव अच्छा होगा। साथ ही फसलों की वानस्पति वृद्धि अच्छी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed