फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mountain products will also get a new identity in foreign markets.

Almora News: पहाड़ के उत्पादों को विदेशी बाजारों में भी मिलेगी नई पहचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mountain products will also get a new identity in foreign markets.
अल्मोड़ा। पहाड़ के उद्यमियों के लिए अब अपनी मेहनत और हुनर को बाजारों तक पहुंच आसान हुआ। डाक विभाग की नई संविदागत पार्सल दरों ने छोटे व्यापारियों, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उद्यमियों के लिए अपने व्यापार को नई उड़ान देने की राह खोल दी है। इंडिया पोस्ट की दरें एक अगस्त से लागू कर दी हैं। इससे उद्यमियों को कर्म खर्च पर अपने उत्पादों को देश-विदेश तक तेज और सुरक्षित भेजने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत हस्तशिल्पी 500 ग्राम तक का पार्सल स्थानीय स्तर पर केवल 27 रुपये, राज्य के भीतर 31 रुपये, महानगरों में 34 रुपये और अन्य राज्यों के लिए 35 रुपये में भेज सकेंगे। 35 किलो तक के पार्सल के लिए भी किफायती दरें निर्धारित की गई हैं। इससे छोटे व्यापारियों की परिवहन लागत कम होगी और वे अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। डाक विभाग ने संविदागत ग्राहकों के लिए इंडिया पोस्ट पार्सल लास्ट माइल सेवा भी शुरू की है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर दो किलो तक का पार्सल मात्र 15 और दो से पांच किलो तक का पार्सल महज 22 में वितरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

------------
स्थानीय उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है अल्मोड़ा और बागेश्वर
- डाक विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, जैविक, हर्बल उत्पाद, जीआई टैग उत्पादों, कृषि और बागवानी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध हैं। नई दरों से इन उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों और वैश्विक बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। इससे वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
हर दिन भेजे जाते हैं हजार से अधिक पार्सल
- डाक अधीक्षक जीवन सिंह बोरा ने अल्मोड़ा मंडल में 23 एमएसएमई इकाइयां, निर्यातक, स्टार्टअप और संविदागत ग्राहक इंडिया पोस्ट की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनके माध्यम से प्रतिमाह 1000 से 1200 पार्सल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मंडल की महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों और ई कॉमर्स विक्रेताओं से इस सेवा का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed