फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mother Try to kill Baby

नशेड़ी मां ने जिगर के टुकड़े की जान लेने का किया प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother Try to kill Baby
अल्मोड़ा में श्रद्धा को शिशु सदन बख पहुंचाती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल परिसर अल्मोड़ा में रहने वाली एक नर्स ने अपनी बहू पर तीन महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप है कि नशे के लिए वह ढाई लाख रुपये की मांग कर रही थी। पैसे नहीं मिलने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नर्स स्नेहलता बेस अस्पताल में अपने परिवार के साथ रहती है। उनके परिवार में बेटा, बहू और तीन महीने की पोती है। स्नेहलता का आरोप है कि बुधवार की देर शाम उनकी बहू पार्वती दीक्षित उर्फ कशिश ने अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि उसने बच्ची का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पति शिवम और सास ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी। बेस चौकी प्रभारी नेहा राणा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और पार्वती को दबोच लिया। स्नेहलता का आरोप है कि वह ढाई लाख रुपये की मांग कर रही थी। पैसे नहीं मिलने पर उन्हें भी मारने की धमकी दे रही थी। स्नेहलता का यह आरोप है कि बहू पार्वती नशे का सेवन करती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चाइल्ड हेल्पलाइन के केंद्र समन्वय संतोष जोशी, ईश्वर सिंह मेहरा, कृति बिष्ट ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। बच्ची को शिशु सदन बख में संरक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में स्नेहलता के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की ओर से अपनी मासूम बेटी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से उसकी जान बचा ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-विमल प्रसाद, सीओ पुलिस अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed